लोकसभा सीट पर किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद दिखाई दिया। मतदान की वजह से शहर आने वाले वाहनों को जांच के बाद ही अनुमति मिल सकी।
प्रशासन द्वारा गठित टीमों ने शहर के अंदर प्रवेश करने वाले चार पहिया और भारी वाहनों को शहर के बाहर ही रोक कर वाहन की जांच के साथ चालकों के साथ सफर करने वाले लोगों के पहचान पत्र की जांच की। पहचान पत्र अथवा ड्राइविंग लाइसेंस न होने पर किसी भी वाहन को अंदर आने की अनुमति नहीं दी गई। इस दौरान कई वाहन ऐसे थे, जिनके चालक के पास लाइसेंस व अन्य कोई पहचान पत्र नहीं होने पर प्रशासन की टीम ने उन वाहनों को शहर के भीतर प्रवेश नहीं करने दिया। जांच करने पर पूरी तरह से संतुष्ट होने पर ही वाहनों को शहर में आने की अनुमति दी गई। इस दौरान शहर के मेडिकल कालेज, बिजौली, रक्सा व अंबावाय पर पुलिस व प्रशासन की टीमों ने सघन जांच की। जांच के दौरान कई चार पहिया वाहनों की तलाशी ली गई। हालांकि, जांच के दौरान किसी भी वाहन में कोई भी आपत्तिजनक कोई भी वस्तु नहीं मिली। जांच होने पर वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा लेकिन प्रशासन के इस कार्य की सराहना करते भी नजर आए।