फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवायोजन पोर्टल पर दर्ज कराएं अपना नाम, मिलेगा मनपसंद काम

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। हुनरमंद युवाओं को अब काम की तलाश में भटकना नहीं पड़ेगा। सेवायोजन कार्यालय उन्हें सेवामित्र पोर्टल पर रोजगार उपलब्ध कराएगा। इसके लिए हुनरमंद बेरोजगारों को पोर्टल पर अपना पंजीयन कराना होगा। रोजगार प्रदाता कंपनियां भी पोर्टल पर पंजीयन कराकर आसानी से हुनरमंदाें से सीधे संपर्क कर सकती हैं। अब तक झांसी में रोजगार प्रदाता 25 कंपनियों से 100 लोगों को काम मिला है।
विज्ञापन

जिला सहायक सेवायोजन अधिकारी वसीम मुहम्मद ने बताया कि हुनरमंद युवाओं को सेवामित्र पोर्टल www.sewamitra.up.gov.in पर पंजीकरण कराकर अपना पूरा विवरण दर्ज करना होगा। ज्यादा से ज्यादा हुनरमंद अपना पंजीकरण करा लें। जनपद के सेवा प्रदाता भी अपना और संगठन का पंजीकरण वेबसाइट पर करा सकते हैं। युवा अपना पंजीयन ऑनलाइन व सेवायोजन कार्यालय में भी करा सकते हैं। सेवामित्र पोर्टल पर तकनीकी रूप से सक्षम युवाओं को काम उपलब्ध होंगे। जिसमें इलेक्ट्रीशियन, ब्यूटीशियन, प्लंबर, कारपेंटर, मोटर मैकेनिक, टेलीविजन, रिपेयर्स, एसी सर्विस एंड रिपेयर्स का काम करने वाले शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें