फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मिलेनियम, छत्तीसगढ़ और अंबेडकर नगर एक्सप्रेस के इंजन हुए फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बीते चौबीस घंटे में झांसी रेल मंडल के प्रमुख दिल्ली-मुुंबई मार्ग पर चल रहीं मिलेनियम एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और अंबेडकर नगर-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल एक्सप्रेस के इंजन फेल होने से जो ट्रेन जहां थी, वहीं थम गई। यात्रियों को उमस भरी गर्मी में परेशान होना पड़ा। ट्रेनों से अलग कर दूसरे इंजन जोड़े गए। इसके बाद ही ट्रेनों को आगे बढ़ाया जा सका। कई ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हुआ तो कुछ को लूप लाइन से निकाला गया।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह 10.28 बजे बिलासपुर से अमृतसर जाने वाली 18237 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का इंजन ललितपुर स्टेशन पर फेल हो गया। यहां कामचलाऊ व्यवस्था कर ट्रेन को 50 किमी की रफ्तार से दैलवारा स्टेशन की लूप लाइन तक पहुंचाया गया। ट्रेन का फेल इंजन हटाकर मालगाड़ी का इंजन जोड़ा गया। पहले 28 मिनट ट्रेन ललितपुर स्टेशन पर खड़ी रही और इंजन बदलने के दाैरान एक घंटे दो मिनट के लिए रोका गया। इससे पहले सोमवार को झांसी से चली 12645 मिलेनियम एक्सप्रेस दतिया से आगे बढ़ी तो किलोमीटर संख्या 1163/16 पर ट्रेन के इंजन से मवेशी टकरा गया। प्रेशर पाइप फटने से इंजन फेल हो गया। ट्रेन ढाई घंटे मेन लाइन पर खड़ी रही। तमिलनाडु एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, अंडमान एक्सप्रेस, खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस को लूप लाइन से निकाला गया।
मंगलवार को डॉ. अंबेडकर नगर से वैष्णो देवी कटरा जाने वाली 09321 स्पेशल एक्सप्रेस का इंजन रात 10 बजे सोनागिर के पास फेल हो गया। इसके बाद ट्रेन को किसी प्रकार लूप लाइन पर लाया गया। यहां फेल हुए इंजन को अलग कर दूसरा इंजन जोड़ा गया। ट्रेन 1.25 घंटे खड़ी रही। हालांकि, इस दाैरान कोई अन्य ट्रेन प्रभावित नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तकनीकी कारणों और मवेशी के ट्रेन से टकराने के चलते इंजनों में खराबी आ गई थी। बाद में दूसरे इंजन जोड़ कर ट्रेनाें को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
मनोज कुमार सिंह, मंडल रेल जनसंपर्क अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें