फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियंता अपनी निगरानी में कराए सड़क निर्माण

विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते लोक निर्माण राज्यमंत्री। - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
झांसी। लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने अभियंताओं को अपनी निगरानी में ही सड़क निर्माण कराने को कहा है। शनिवार को गांधी सभागार में विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए राज्यमंत्री ने लापरवाह अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई किए जाने का भी अल्टीमेटम दिया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान उन्होंने व्यापार विकास निधि, बुंदेलखंड विकास निधि, केंद्रीय मार्ग निधि योजना, पीएमएसवाई, सेतु निगम एवं निर्माण निगम से संबंधित कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। कहा, प्रत्येक दशा में सड़क निर्माण के दौरान अभियंताओं की मौजूदगी जरूरी है। गुणवत्ता प्रभावित होने पर अभियंता दोषी माने जाएंगे। गढ्ढा मुक्त अभियान की समीक्षा करते हुए उन्होंने इसकी भी नियमित निगरानी के निर्देश दिए। मुख्य अभियंता ने बताया विश्व बैंक पोषित चिरगांव गरौठा मार्ग में 49्.15 किलोमीटर के सापेक्ष 46 किलोमीटर पूरा हो गया।
इसी तरह राज्य योजना के तहत 40.02 किलोमीटर लंबी गरौठा-मऊरानीपुर मार्ग का निर्माण भी दिसंबर में पूरा कर लेने को कहा। शेष कार्य भी उन्होंने जल्द निपटाने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य अभियंता संजय, अधीक्षण अभियंता अवधेश कुमार, अधिशासी अभियंता सुनील कुमार, वीएन सिंह, निर्दोष कुमार, राम किशोर समेत अन्य अभियंता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें