फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिसंबर की ठंड ने तोड़ दिया 65 साल का रिकॉर्ड

विज्ञापन
शहरवासियों पर ठंड का असर।
विज्ञापन
झांसी। ठंड ने 65 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दिसंबर के महीने में 65 साल बाद झांसी में इतनी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। झांसी की ठंड कई पहाड़ी क्षेत्रों के करीब पहुंचने से जनजीवन कांप उठा है। मौसम विभाग के मुताबिक वर्ष 1954 में भी तीन डिग्री तक तापमान पहुंचा था।
विज्ञापन

जाते साल में पारा जैसे जैसे गिरता जा रहा है सर्दी के पुराने रिकार्ड टूटते जा रहे हैं। सर्दी के सितम से जनजीवन बेहाल है। चाहें जितने भी गर्म कपड़े क्यों न लोग पहन लें, घरों से बाहर निकलने पर उनकी कंपकंपी छूट रही है। झांसी में शनिवार को अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तीन डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह हुई तो महानगर कोहरे की चादर से ढका हुआ था। हालांकि, जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे कोहरा कुछ कम होता गया। शाम को फिर कोहरा घना हो गया। आठ किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवाएं चलीं। 65 साल पहले दिसंबर में झांसी का न्यूनतम पारा तीन डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र का कहना है कि वर्ष 2012 में दिसंबर में साढ़े तीन डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। तब 58 साल का रिकॉर्ड टूटा था।
नए साल में मिल सकती कुछ राहत
एक और दो जनवरी को सर्दी से कुछ राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि एक जनवरी को न्यूनतम तापमान 13, दो और तीन को 11-11 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। इससे सर्दी में कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि, शुरूआती दो दिनों में बारिश की भी संभावना है। चार जनवरी से फिर से न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। ऐसे में सर्दी फिर सताएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

28 दिसंबर को पहाड़ी क्षेत्रों का पारा
शहर अधिकतम न्यूनतम
देहरादून 19 5
नैनीताल 19 3
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें