फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: मालगाड़ी का इंजन फेल होने से आठ ट्रेनें लेट, यात्री हुए परेशान

Thu, 16 Dec 2021 07:06 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

रूट बाधित होने पर पीछे आ रही ट्रेनें भी अलग-अलग स्टेशनों पर खड़ी कर दी गईं। बाद में अप ट्रैक पर आ रही एक मालगाड़ी को सोनागिर स्टेशन पर रोका गया। इस मालगाड़ी का इंजन निकालकर मौके पर भेजा गया। 
विज्ञापन
सुल्तानपुर वाराणसी पैसेंजर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडल के सोनागिर व दतिया स्टेशन के बीच गुरुवार की सुबह एक मालगाड़ी का इंजन फेल हो गया। इससे दो घंटे तक डाउन ट्रैक का यातायात बाधित रहा। इस घटना के कारण झांसी से ग्वालियर की तरफ जाने वाली आठ ट्रेनें लेट हो गईं। जिस कारण यात्री परेशान रहे।

विज्ञापन


गुरुवार की सुबह सवा चार बजे एक भरी मालगाड़ी दतिया से सोनागिर स्टेशन की तरफ बढ़ रही थी, तभी रास्ते में किलोमीटर नंबर 1163/10 पर इंजन फेल हो गया। इससे मालगाड़ी मौके पर खड़ी हो गई। रूट बाधित होने पर पीछे आ रही ट्रेनें भी अलग-अलग स्टेशनों पर खड़ी कर दी गईं। बाद में अप ट्रैक पर आ रही एक मालगाड़ी को सोनागिर स्टेशन पर रोका गया। इस मालगाड़ी का इंजन निकालकर मौके पर भेजा गया। 

बाद में उक्त दूसरे इंजन की मदद से मालगाड़ी को आगे बढ़ाया गया। इस घटना के कारण डाउन ट्रैक दो घंटे तक बाधित रहा। इससे 12189 महाकौशल एक्सप्रेस, 12192 जबलपुर निजामुद्दीन एक्सप्रेस, 12421 नांदेड अमृतसर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 12715 सचखंड एक्सप्रेस, 12629 कर्नाटका संपर्क क्रांति, 22221 मुंबई निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस, 12437 सिकंदराबाद निजामुद्दीन राजधानी एकसप्रेस व 18477 पुरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस एक से ढाई घंटे तक लेट हो गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें