फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वक्फ संपत्तियों से हटेगा अतिक्रमण: नंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
वक्फ संपत्तियों से हटेगा अतिक्रमण: नंदी
विज्ञापन

झांसी। नागरिक उड्डयन, राजनीतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग उप्र के मंत्री नंद गोपाल नंदी ने समीक्षा बैठक करते हुए निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत क्लस्टर बनाने की कार्रवाई करें। उन्होंने वक्फ संपत्तियों से अतिक्रमण खाली कराने और मऊरानीपुर प्रकरण के दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
सर्किट हाउस सभागार में बैठक करते हुए उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों को स्वरोजगार हेतु अधिक से अधिक टर्मलोन दिलाने के लिए कार्रवाई करें, जिससे जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन को मिल सके। अल्पसंख्यक वर्ग के लिए छात्रवृत्ति योजना से कोई पात्र बच्चा न छूटे। जिले में मदरसा मिनी आईटीआई में सिलाई, कढ़ाई, इलैक्ट्रानिक और कंप्यूटर ट्रेड छात्रों की संख्या 48 है। जिलाधिकारी ने वक्फ संपत्ति निरीक्षक से पूरे जनपद की वक्फ संपत्तियों की सूची मांगी। उन्होंने कहा कि एसडीएम को सूची भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान महापौर रामतीर्थ सिंघल, विधायक गरौठा जवाहर लाल राजपूत, जिलाधिकारी आंद्रा वामसी, सीडीओ शैलेष कुमार, एडीएम प्रशासन बी प्रसाद, एडीएम वित्त एवं राजस्व रामअक्षयवर चौहान, डीडीओ सुनील कुमार, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमित प्रताप सिंह, समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें