फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने दौड़ी नगर निगम की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। अतिक्रमण को हटाने के लिए मंगलवार को नगर निगम की टीम दौड़ी। नगर निगम प्रवर्तन दल के प्रभारी कर्नल एनएन वाजपेयी के नेतृत्व में शिवाजी नगर और खंडेराव गेट पर अतिक्रमण हटाया गया। इसके साथ ही पॉलिथीन का प्रयोग करने पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

टीम ने शिवाजी नगर क्षेत्र में 50 से अधिक जगहों से अवैध अतिक्रमण हटाया। इस दौरान व्यापारियों से नोंक-झोंक भी हुई। इसके साथ ही टीम ने शाम को आशिक चौराहा से लेकर खंडेराव गेट तक अतिक्रमण हटाया। इसके साथ ही सीपरी बाजार, बस स्टैंड और मेडिकल कॉलेज के पास पॉलिथीन में सामान बेच रहे व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। टीम ने पॉलिथीन को जब्त करते हुए 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया। कर्नल एनएन वाजपेयी ने बताया कि अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें