झांसी। नगर निगम में मंगलवार को पार्षदों ने सफाई कर्मचारियों की तैनाती को लेकर अधिकारियों का घेराव किया। इस दौरान सफाई कर्मियों की तैनाती में साल 2011 की जनगणना को आधार बनाने का विरोध किया गया। इस मौके पर पार्षद सुशीला दुबे ने कहा कि उनके वार्ड नंबर 49 में सफाई कर्मचारियों की कमी कर दी गई है। जबकि क्षेत्र बढ़ गया है। जबकि अन्य वार्डों में भी यही हाल है। उन्होंने कहा कि नगर निगम हर साल कई सड़कों को सीसी या डामरीकृत करता है। इसके लिए पुरानी सड़क को खोदकर उस पर तीन से चार इंच मोटाई में डामरीकरण किए जाने का प्रावधान है, लेकिन हर बार पुरानी सड़क के ऊपर ही नया निर्माण हो जाता है। ऐसे में सड़कें ऊंची हो रही हैं, जबकि मकान नीचे हो रहे हैं। इसके चलते जलभराव होता है। पुरानी सड़क उखाड़ने के बाद ही नया निर्माण कराया जाए। पार्षदों ने नगर आयुक्त के नाम ज्ञापन अपर नगर आयुक्त अरुण गुप्त को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर उपसभापति राजेश त्रिपाठी, पार्षद अमन समेत तमाम पार्षद मौजूद रहे।