ध्यानचंद स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ का इस्तेमाल तो होने लगा है, लेकिन इसके रखरखाव के लिए चार और कर्मचारियों की जरूरत है। साथ ही फ्लड लाइट के लिए 9.80 करोड़ रुपये की डिमांड की गई है।
हाकी जादूगर मेजर ध्यानचंद की भूमि में हाकी की प्रतिभाएं राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार हों, इसके लिए प्रदेश शासन ने ध्यानचंद स्टेडियम में 13 करोड़ रुपये से अधिक की लागत में अंतर्राष्ट्रीय मानक का एस्ट्रोटर्फ बनवाया है। यहां राष्ट्रीय महिला प्रतियोगिता भी आयोजित हो चुकी है। लेकिन अब बड़ी समस्या इसके रखरखाव की है। क्षेत्रीय उच्च क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि खेल निदेशालय से कर्मियों की डिमांड की गई है। इसके अलावा एस्ट्रोटर्फ पर फ्लड लाइट लगवाने के लिए निदेशालय से 9.80 करोड़ रुपये मांगे गए हैं, ताकि एस्ट्रोटर्फ पर हाकी के अंतर्राष्ट्रीय मैच भी हो सकें।