फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बना इमरजेंसी वार्ड, एनसीडी यूनिट होगी शिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिला अस्पताल की एनसीडी (गैर संचारी रोग) यूनिट को ओपीडी भवन के प्रथम तल पर स्थानांतरित किया जाएगा। उसकी जगह पर इमरजेंसी मरीजों के लिए वार्ड बना दिया गया है। इमरजेंसी वार्ड में चार बेडों को लगाया गया है। जिससे इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा सके।
विज्ञापन

अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड नहीं होने के कारण गंभीर अवस्था में आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसके अलावा ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों भी काफी मश्क्कत करना पड़ती थी। आकस्मिक स्थित में मरीजों की संख्या अधिक होने पर बाहर बेंच पर लिटा कर इलाज किया जाता था। अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा इमरजेंसी वार्ड को बनाने की मांग की जा रही थी। जिसके चलते अस्पताल प्रबंधन द्वारा एनसीडी यूनिट को ओपीडी भवन के प्रथम तल पर स्थानांतरित किया जा रहा है। सीएमएस डॉ. डीएस गुप्ता ने बताया कि इमरजेंसी वार्ड तैयार कर दिया गया है। एनसीडी यूनिट को प्रथम तल पर स्थानांतरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें