फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने दो मकानों के तोड़े ताले, हजारों का सामान ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर में सक्रिय चोरों ने थाना सीपरी बाजार क्षेत्र स्थित केकेपुरी के पास दो मकानों का ताला तोड़कर हजाराें का सामान ले गए। हालांकि, मकान में किसी सदस्य के न होने के कारण माल जाने की जानकारी नहंी हो सकी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना सीपरी बाजार क्षेत्र के केके पुरी कॉलोनी स्थित कमल चौराहा के पास डिप्टी सीटीआई मुश्ताक खान के मकान में आमिर खान किराए से रहते हैं। चार दिन पहले वह परिवार के साथ बदायूं गए थे। बुधवार की रात सूना मकान पाकर चोर प्रवेश कर गए। अंदर वाले कमरे में रखे दोनों कमरों का ताला तोड़कर सामान ले गए। इसी तरह, पड़ोस में रहने वाले शिवम सक्सेना के मकान से भी ताला तोड़कर सामान चोरी कर ले गए। सुबह मकान के ताले टूटे देख पड़ोसियों ने सूचना देकर पुलिस को बुलाया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मकान मालिकों को सूचना दे दी। सामान जाने की जानकारी नहीं हो सकी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें