फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मां की फटकार पर ग्यारहवीं की छात्रा ने खाया जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। लहचूरा के खंदरका गांव में मां की फटकार पर छात्रा ने जहर निगल लिया। अचेत हाल में परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां रविवार को उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


खंदरका गांव के राजेश की पुत्री मुस्कान राजपूत (16) एक प्राइवेट स्कूल में ग्यारहवीं की छात्रा थी। शनिवार शाम वह अपनी सहेली के घर गई थी। उसे लौटने में काफी देर हो गई। इस बात पर मां कस्तूरी ने मुस्कान को समझाते हुए उसे जमकर फटकारा। मुस्कान दुखी हो गई। अपने कमरे में जाकर उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। कई बार उल्टी हुई। हालत बिगड़ने पर मुस्कान ने परिजनों से जहर खा लेने की बात बताई। परिवार वाले उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां उपचार के दौरान रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। मुस्कान माता-पिता की इकलौती बेटी थी। परिजनों के मुताबिक वह पढ़ने में काफी होशियार थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें