फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 12 घंटे ठप रहेगी दस हजार घरों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। रानीमहल उपकेंद्र पर खराब हो चुकी वीसीबी (वैक्यूम सर्किट ब्रेकर) मशीनों को आज मंगलवार को बदला जाएगा। यह कार्य सुबह से रात तक चलेगा। उपकेंद्र से जुड़े करीब दस हजार घरों की बिजली दिनभर गुल रहेगी।
रानीमहल उपकेंद्र पर पांच आउटगोइंग और एक इनकमिंग मशीन स्थापित है। ये मशीनें दस साल से अधिक पुरानी होने के चलते ठीक ढंग से काम नहीं कर रही थीं। ट्रिपिंग सिस्टम भी फेल था। उप खंड अधिकारी सत्यदेव पाठक ने पुरानी मशीनों को हटाकर नई को स्थापित किए जाने का प्रस्ताव उच्चाधिकारियों के समक्ष रखा। इसको मंजूरी देते हुए बदलने के निर्देश दिए गए। आज मंगलवार को इन मशीनों को बदला जाएगा। उप खंड अधिकारी सत्यदेव पाठक ने बताया कि यह कार्य सुबह 10 से रात 10 बजे तक होगा। इससे क्षेत्र की विद्युतापूर्ति बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
झोकन बाग एरिया की भी बिजली रहेगी बंद
- गोविंद चौराहा व आसपास एरिया से निकली 11 केवी लाइन को अंडरग्राउंड किया जाना है। यह कार्य आज मंगलवार सुबह 10 बजे से शाम तक चलेगा। झाेकनबाग एरिया की विद्युतापूर्ति बाधित रहेगी। इस कार्य से जहां सड़कों के ऊपर मंडराती लाइनों को भूमिगत किया जाएगा, वहीं सड़कों के किनारे खंभों को भी हटाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें