फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: जीरो बैलेंस पर एक साथ नहीं कटेगी बिजली, उपभोक्ताओं को राहत, 52 हजार में से 791 के ही कटे कनेक्शन

Tue, 17 Mar 2026 03:00 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

जीरो बैलेंस होने पर पांच हजार कनेक्शन काटे दिए गए थे। इससे उपभोक्ताओं में आक्रोश पैदा हो गया था। इस परेशानी को देखते हुए निगम ने तय किया है कि अब धीरे-धीरे कनेक्शन काटे जाएंगे और रिचार्ज होने पर तत्काल जोड़ दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
स्मार्ट मीटर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले दिनों जीरो बैलेंस होने पर स्मार्ट मीटर की बिजली काटने के मामले में दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने उपभोक्ताओं को राहत दी है। नेगेटिव रिचार्ज वाले उपभोक्ताओं की एक साथ बिजली नहीं कटेगी बल्कि उन्हें मोहलत दी जाएगी। सोमवार को शहरी क्षेत्र में 52 हजार से ज्यादा जीरो बैलेंस वाले उपभोक्ता थे।
विज्ञापन


13 मार्च के बाद जीरो बैलेंस होने पर उपभोक्ताओं की बिजली काटने के निर्देश विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने दिए थे । 14 मार्च को पांच हजार कनेक्शन काटे गए थे। 15 मार्च को तीन हजार घरों की बिजली गुल की गई थी। इससे उपभोक्ताओं में आक्रोश पैदा हो गया था। शहर के पावर हाउसों में लोग जमा होने लगे थे। इस परेशानी को देखते हुए निगम ने तय किया है कि अब धीरे-धीरे कनेक्शन काटे जाएंगे और रिचार्ज होने पर तत्काल जोड़ दिया जाएगा।

सोमवार को काटे केवल 791 कनेक्शन
अधिशासी अभियंता (वाणिज्य)) रविंद्र कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं को परेशानी न हो इसलिए धीरे-धीरे उन्हें रीचार्ज करने का मौका दिया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को 52 हजार में से केवल 791 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे। इन पर ज्यादा बकाया था लेकिन कुछ घंटे में उनके द्वारा रीचार्ज कराया जाने पर 769 के कनेक्शन जोड़ दिए गए। करीब दो दर्जन उपभोक्ता ऐसे हैं जिनकी बिजली कटी है। उन्हें भी जोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन


बिजली कटने से पहले नहीं आ रहे संदेश
उपभोक्ताओं का कहना है कि कनेक्शन काटने से पहले संदेश नहीं भेजा जा रहा। इसलिए परेशानी ज्यादा है। अगर एक दिन पहले या जीरो बैलेंस होने पर तत्काल मैसेज भेज दें तो उन्हें सुविधा रहेगी। उपभोक्ता अनिल धुरिया ने बताया कि उनका कनेक्शन बना सूचना के काट दिया गया। उन्हें परेशानी हुई। वहीं श्याम कुमार का कहना है कि बिजली कंपनी को या सुविधा लागू करनी चाहिए वरना उपभोक्ता परेशान होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें