फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात कटी बेचैनी में, गुल रही बिजली

Thu, 04 Jun 2015 12:10 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मंगलवार की शाम तेज आंधी व पानी के कारण गुल हुई कई क्षेत्रों की बिजली बुधवार को दोपहर बाद सामान्य हो सकी। वहीं पंचवटी सब स्टेशन की लाइन पर गिरे चार खंभों के कारण आपूर्ति बृहस्पतिवार को दुरुस्त हो पाएगी। लोग बिजली आने का पता लगाने के लिए सब स्टेशनों के चक्कर काटते रहे। बिजली न आने से इन्वर्टर भी साथ छोड़ गए जिससे लोगों को रात काटना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन



आंधी से जगह-जगह आए विद्युत फाल्ट के कारण मंगलवार की रात मुन्नालाल, नंदनपुरा, सीपरी बाजार, सूती मिल व पंचवटी उन्नाव गेट सब स्टेशन से जुड़े पांच दर्जन से अधिक मुहल्ले अंधेरे में रहे। मुन्नालाल सब स्टेशन की आपूर्ति बुधवार को सुबह पांच बजे सामान्य हुई। हंसारी से मुन्नालाल पावर हाउस तक आने वाली 33 केवी लाइन पर आयुर्वेदिक कॉलेज से ग्वालियर रोड क्रासिंग के मध्य पांच जगह तार जमीन पर गिर गए थे, जिनको दुरुस्त करने का काम रात भर चलता रहा। इसी तरह हंसारी से नंदनपुरा आने वाली 33 केवी लाइन पर चार जगह तारों पर पेड़ गिरने, दस जगह इंसुलेटर बर्स्ट होने व चार जगह जंफर उड़ने पर पूर्वाह्न ग्यारह बजे आपूर्ति चालू हो सकी।


इस सब स्टेशन से जुड़े भारत माता मंदिर के पास पेड़ गिरने से दो खंभे, भुसारी फार्म हाउस, जेएमके शोरूम, सुदामापुरी व मट्टू के कुएं के पास एक खंभा गिरने पर संबंधित क्षेत्रों की आपूर्ति को शाम तक सामान्य बनाया जा सका। सूती मिल सब स्टेशन से जुड़े ग्रासलैंड व एचपीसीएल की आपूर्ति व पंचवटी सब स्टेशन की आपूर्ति को भी तारों पर पेड़ गिरने के कारण बुधवार देर रात तक सामान्य नहीं बनाया जा सका था। पंचवटी सब स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों की आपूर्ति बृहस्पतिवार को ही सामान्य हो सकेगी। उधर, गल्ला मंडी से आने वाली 11 केवी लाइन के तीन खंभे अंदर बड़ागांव गेट से पहले गिर जाने के कारण संबंधित क्षेत्रों की आपूर्ति देर रात तक सामान्य नहीं हो सकी।  
विज्ञापन


जलापूर्ति व्यवस्था गड़बड़ाई, हैंडपंपों पर लगी कतार
बिजली न आने से मंगलवार की रात खाती बाबा, मसीहागंज, पंचवटी, मिशन कंपाउंड, दरीगरान में बनी पानी की टंकियां नहीं भर सकीं। इस कारण संबंधित क्षेत्रों की जलापूर्ति भी बुधवार को नहीं हो सकी। इसके चलते हैंडपंपों पर पानी भरने के लिए लोगों में मारामारी रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें