फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर में आग लगने से तीन घंटे ठप रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बृहस्पतिवार की रात सिंह हेल्थ क्लब के पास ट्रांसफार्मर में आग लगने के कारण तीन घंटे खातीबाबा फीडर की सप्लाई ठप रही। जिससे क्षेत्र में रहने वाले लोग रात भर भीषण गर्मी से परेशान रहे।
विज्ञापन

नगरा सब स्टेशन के खाती बाबा फीडर से जुड़े 160 केवी और 25 केवी के ट्रांसफार्मर सिंह हेल्थ क्लब के पास ऊपर - नीचे रखे हैं। बृहस्पतिवार की रात 12: 30 बजे खंभे पर रखे 25 केवी का ट्रांसफार्मर चैनल के टूटने के कारण जमीन पर रखे 162 केवी ट्रांसफार्मर के ऊपर जा गिरा। जिससे नीचे जमीन पर रखे ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इससे खाती बाबा फीडर की सप्लाई पूरी तरह से ठप हो गई। सूचना पर पहुंची विभाग की टीम ने तीन घंटे तक कड़ी मशक्कत की। इसके बाद रात में ही दूसरा नया ट्रांसफार्मर रखवाकर तकरीबन चार बजे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सुचारु कराई गई। उधर, नगरा पावर हाउस के गुरुद्वारा फीडर की केबल में भी आग लगने से तीन घंटे क्षेत्र की आपूर्ति ठप रही। इस दौरान भीषण गर्मी में छतों पर जागकर मोहल्ले वालों को रात गुजारनी पड़ी। इसके बाद दो घंटे बाद आपूर्ति सुचारु करा दी गई। एसडीओ सौरभ निगम ने बताया कि रात में ही खराब ट्रांसफार्मर को बदलकर नया ट्रांसफार्मर रखा गया। इसके बाद क्षेत्र की बिजली को सुचारु करा दी गई।
मीटर टेंपर्ड करते एक को पकड़ा, रिपोर्ट
झांसी। बृहस्पतिवार को महानगर स्थित केकेपुरी कॉलोनी में अवर अभियंता चारु यादव ने टीम के साथ मीटर से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक उपभोक्ता को मीटर से रजिस्ट्रेशन करके मीटर को धीमा कर रखा था। इसके बाद मौके पर ही उपभोक्ता के साथ वीडियोग्राफी कराकर उपभोक्ता के खिलाफ मीटर से टेंपर की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें