झांसी। सोमवार को आई तेज आंधी और पानी से बिजली विभाग को 20 लाख रुपये से भी ज्यादा सम्मान का नुकसान हुआ है। जिले में लगभग 70 बिजली के पोल और 10 ट्रांसफार्मर फुंक गए हैं। साथ ही कई जगहों पर बिजली के तारों पर पेड़ों की टहनियां गिर गईं हैं, जिससे विभाग को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
सोमवार को आई तेज आंधी और बारिश का सिलसिला लगातार देर रात तक जारी रहा। आंधी से जिले भर की बिजली व्यवस्था चौपट हो गई। बता, दें जिले में चार वितरण खंड नगरीय वितरण खंड प्रथम, नगरीय वितरण खंड द्वितीय, विद्युत वितरण खंड ग्रामीण और मऊरानीपुर वितरण खंड से जिले के 470 फीडरों में बिजली की सप्लाई की जाती है। तेज आंधी से महानगर क्षेत्र के चार से पांच ट्रांसफार्मर और दो बिजली के पोल टूट गए। जिससे एक से दो लाख रुपये का नुकसान हो गया। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र के वितरण खंड प्रथम के लगभग 15 बिजली के पोल और चार से पांच ट्रांसफार्मर खराब होने से चार से पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ। वहीं, मऊरानीपुर वितरण खंड के लगभग 50 बिजली के पोल टूट गए, जिससे 14 से 15 लाख रुपये का विभाग को नुकसान हुआ है।
सोमवार को आई तेज आंधी के कारण जिले के सभी बिजली घर प्रभावित हुए। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा विभाग को नुकसान हुआ है। सभी टूटे पोलों को बदलवाया जा रहा है, और खराब हुए ट्रांसफार्मरों के स्थान पर दूसरे ट्रांसफार्मर रखवाने का काम किया जा रहा है। - एके अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता, ग्रामीण