फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सात दिन में बढ़ी 22 मेगावाट बिजली की खपत, होने लगी अघोषित कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। जैसे-जैसे पारा ऊपर चढ़ रहा है। बिजली की खपत भी बढ़ रही है। ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ने से अघोषित कटौती की जा रही है। अप्रैल 2024 की अपेक्षा 25 से 30 फीसदी ज्यादा खपत बढ़ गई है। शुक्रवार को कहीं एक घंटे तो कहीं डेढ़ घंटे के अंतराल में बिजली गुल हुई।
विज्ञापन

वहीं, ट्रांसमिशन पर पिछले सात दिन में करीब 22 मेगावाट की खपत बढ़ी है।शुक्रवार को पिछले दिनों की अपेक्षा गर्मी के तेवर भले ही ढीले थे मगर बिजली की खपत में कमी नहीं थी। मुन्नालाल सब स्टेशन, सूती मिल सब स्टेशन, रानी महल सब स्टेशन, मेडिकल सब स्टेशन पर खपत सामान्य से 25 से 30 फीसदी ज्यादा रही। ज्यादा लोड से ट्रांसफार्मर फुंक न जाएं, इस वजह से अघोषित कटौती की गई। सूती मिल सब स्टेशन से पोषित इलाकों में तीन से चार बार अघोषित कटौती की गई।ट्रांसमिशन के अधिशासी अभियंता विनोद जायसवाल ने बताया कि 132 केवी हंसारी और 220 केवी दुनारा से शहर में बिजली आपूर्ति होती है। शुक्रवार को हंसारी पावर हाउस से 115 मेगावाट और दुनारा पावर हाउस से करीब 55 मेगावाट बिजली की खपत हुई हैं। यह खपत सात दिन के अंदर 22 मेगावाट बढ़ी है। सबसे ज्यादा खपत हंसारी पावर हाउस में करीब 12 मेगावाट बढ़ी है, जो शहर के प्रमुख इलाकों के सब स्टेशन को आपूर्ति करता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें