फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपभोक्ताओं के होश उड़ा रहे कामर्शियल बिल

Wed, 19 Aug 2015 01:37 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जीवनशाह तिराहा स्थित एक कामर्शियल प्रतिष्ठान के संचालक सचिन कुमार ने तीन किलोवाट का विद्युत कनेक्शन ले रखा है। जुलाई माह में उन्होंने 221 यूनिट बिजली का उपभोग किया था, बदले में उनको 1988 रुपये का बिल दिया गया। अगस्त में उन्होंने 101 यूनिट बिजली का उपभोक्ता किया और बिल आया 2063 रुपये है। बिल आने के बाद से ही वह परेशान हैं।
विज्ञापन




 दरअसल, उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन द्वारा लागू नए टैरिफ से अगस्त में बिल बनना शुरू हो गए हैं। हालांकि, यह व्यवस्था जुलाई से लागू होनी थी, मगर तकनीकी कारणों से नया टैरिफ इस माह से लागू हो पाया। नए टैरिफ के हिसाब से जो बिल आ रहे हैं उनको देखकर कामर्शियल उपभोक्ताओं के  होश उड़े हुए हैं। नए टैरिफ के हिसाब से तीन सौ यूनिट तक 6.70 रुपये प्रति यूनिट, 301 से 1000 यूनिट तक 7.10 रुपये प्रति यूनिट व 1001 से अधिक पर 7.25 रुपये प्रति यूनिट रेट कर दिया गया है। जबकि पूर्व में एक से 150 यूनिट तक छह रुपये प्रति यूनिट, 150 से 300 तक 6.50 रुपये प्रति यूनिट, 301 से 1000 यूनिट तक 7.10 रुपये प्रति यूनिट चार्ज थे।



फिक्स चार्ज 200 रुपये था जो अब 225 रुपये हो गया है। इस बार से कामर्शियल बिल में अमाउंट टू मिनिमम चार्ज नाम से नया कॉलम जुड़कर आने लगा है। उक्त उपभोक्ता से इस चार्ज के नाम पर 448 रुपये जोड़े गए हैं। इस नए चार्ज के बारे में जानकारी के लिए प्रतिदिन उपभोक्ता संबंधित अफसरों के पास पहुंचे रहे हैं, मगर खुद ही स्पष्ट न होने के कारण वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहे हैं। अधिकारी इस चार्ज को लेकर असमंजस में हैं। यह चार्ज क्यों लगाया गया? इसकी जानकारी के लिए अधिकारी एमडी कामर्शियल को पत्र लिखने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

वहीं, कुछ अफसरों का कहना है कि यह चार्ज केवल उन शहरों में लगता हैं, जहां के उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। जबकि झांसी में 18 घंटे ही बिजली देने के आदेश हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें