फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ागांव हत्याकांड के तीन और आरोपी गिरफ्तार

Wed, 19 Aug 2015 01:35 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ागांव/ झांसी। कसबा बड़ागांव में हुए दोहरे हत्याकांड के तीन और आरोपियों को थाना पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उनके पास से वारदात में प्रयुक्त तीन तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन



गौरतलब है कि तीन अगस्त को कसबा बड़ागांव में संजय यादव निवासी बचावली और उसके साथी रंजीत उर्फ रानू निवासी बसोवा ओरछा की दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पांच लोगों को नामजद किया गया था, जिनमें से सुनील कुशवाहा को पुलिस पहले  ही गिरफ्तार कर चुकी थी।

अन्य हत्यारोपियों की तलाश में जुटी थाना पुलिस को मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी दिगारा से मऊरानीपुर जाने वाले मार्ग पर हैं। इस पर थाना प्रभारी मुकेश गौतम नेघेराबंदी कर कैलाश राजपूत पुत्र मातादीन निवासी मजपटिया बड़ागांव, सोमवीर कुशवाहा पुत्र बाबूलाल कुशवाहा निवासी पंचमपुरा बड़ागांव और रिंकू रायकवार निवासी मलियानापुरा बड़ागांव को पकड़ लिया। तलाश में उनके पास से तीन तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। अब पुलिस फरार चल रहे आरोपी रोहित पुत्र रमाकांत की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें