फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी से ओरछा और दतिया के लिए भी चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर में शुरू हुई इलेक्ट्रिक बस सेवा को व्यवस्थित करने की कार्ययोजना बनाई गई है। आय बढ़ाने के लिए बसों का नया रूट भी तय किया जा रहा है। जो नया रूट तय किया गया है उसके हिसाब से अब झांसी से दतिया और ओरछा भी बसें चलेंगी। वहीं बबीना और चिरगांव तक चलने वाली बसों का किराया भी पांच रुपये कम कर दिया गया है।
विज्ञापन

झांसी में 28 दिसंबर (2021) से इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया गया था। फिलहाल 14 बसें शहर के पांच रूट पर चल रही हैं। लेकिन अभी तक बसों के संचालन की कोई समय सारिणी तय नहीं है। मंडलायुक्त अजय शंकर पांडेय ने इस संबंध में अफसरों की मीटिंग लेकर इस सेवा को व्यवस्थित करने के लिए अफसरों को निर्देश दिए। मीटिंग में पांच प्रस्ताव पास हुए, जिनमें मुख्यत: झांसी से बबीना व झांसी से चिरगांव जाने वाली बसों में तीन महीने के लिए पांच रुपये किराया कम करने और धार्मिक नगरी ओरछा व दतिया तक बसों को एक सप्ताह के अंदर संचालित करने, चालक/ परिचालकों की प्रतिदिन काउंसलिंग करने, स्वीकृत 25 बसों के स्थान पर 15 बसों के संचालन और मानक से कम आय होने पर मंडलायुक्त ने जांच बैठाई है। साथ ही प्रबंध निदेशक द्वारा बार - बार समस्या से अवगत कराने के बाद भी कार्यवाही न करने पर कार्यदायी संस्था (पीएमआई) के प्रति रोष जताते हुए ब्लैक लिस्टेड कर निर्धारित रूटों पर पूरी क्षमता के साथ ई- बसों को चलाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें