फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी की सड़कों पर दौड़ने लगीं इलेक्ट्रिक एसी बसें, पहले दिन 300 ने किया सफर

विज्ञापन
सीपरी बाजार में इलैक्ट्रिक बस में सफर के लिए चढ़ते यात्री। अमर उजाला
विज्ञापन
झांसी। महानगर की सड़कों पर मंगलवार से इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो गया। इलेक्ट्रिक एसी बसों को चलता देखकर लोग उत्साहित दिखे। पहले दिन 300 से अधिक लोगों ने नई बसों में सफर का आनंद लिया। शुरुआत में पांच बसों को चार रूटों पर चलाया जा रहा है। नए साल में बसों की संख्या बढ़ाकर 15 करने की योजना है। इनके लिए रूट का भी निर्धारण किया जा रहा है।
विज्ञापन

झांसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड एवं झांसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड द्वारा कोछाभांवर स्थित इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन पर आयोजित शुभारंभ समारोह में अतिथि महापौर रामतीर्थ सिंघल, सदर विधायक रवि शर्मा, एमएलसी रमा निरंजन ने कहा कि झांसी को इलेक्ट्रिक बस के रूप में एक नई लाइफ लाइन मिल गई है। लोग कम किराये में अधिक दूरी तक सुरक्षित सफर कर सकेंगे। कार्यक्रम में नगर आयुक्त अवनीश राय, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप अग्रवाल, सहायक लेखाधिकारी मनोज कुमार खन्ना, सर्विस मैनेजर लोकेश राजपूत मौजूद रहे। संचालन जैनुल आब्दीन ने किया।
झांसी से बबीना का किराया 30 रुपये
इलेक्ट्रिक बस में झांसी से बबीना का किराया 30 रुपये, मेडिकल कॉलेज से बस स्टैंड पांच रुपये, कचहरी तक 10 रुपये, इलाइट तक 10 रुपये, स्टेशन तक 10 रुपये, हंसारी तक 20 रुपये किराया लग रहा है। चिरगांव से बबीना जाने का 65 रुपये किराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बस छात्राओं व महिलाओं के लिए बहुत सुरक्षित है। अभी ऑटो में कोई भी पास आकर बैठ जाता था।
निधि यादव।
कई दिन से बस के बारे में अमर उजाला में पढ़ रही थी। आज जैसे ही बस को देखा तो ऑटो छोड़कर इसमें बैठ गई।
नेहा सिंह।
बस बहुत अच्छी है। इसमें तो आवाज तक नहीं आती है। सीटें भी बैठने के लिए सुविधाजनक हैं।
जगदीश कुमार।
बस में सफर करके अच्छा लग रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों की तरफ भी इस तरह की बसें चलना चाहिए।
वारिश।
मैं इलाइट से सीपरी बाजार तक पांच रुपये में आ गया। किराया बहुत उचित लग रहा है।
मल्लू खान।
सरकार की यह अच्छी पहल है। किराया हर वर्ग को देखकर लिया जा रहा है। यह अच्छी बात है।
सौरभ।
इन रूटों पर चलीं बसें
--------------------
- बबीना से झांसी होकर चिरगांव।
- कोछाभांवर अंबावाय होकर बबीना।
- रेलवे स्टेशन से चित्रा चौराहा, बीकेडी, खंडेराव गेट, कोतवाली मिनर्वा, गोविंद चौराहा, कचहरी चौराहा होकर रेलवे स्टेशन।
- कोछाभांवर से झलकारी बाई रक्सा तिराहा होकर रेलवे स्टेशन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें