फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में 45 संवेदनशील, 23 अति संवेदनशील केंद्र

Tue, 31 Oct 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
election nikay - फोटो : demo pic
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव के लिए संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या तय हो गई है। नगर निगम में 45 संवेदनशील व 32 अति संवेदनशील बूथ तय किए गए हैं। इन सभी बूथों पर पुलिस की निगाह रहेगी।
विज्ञापन


गरौठा में मतदान केंद्र चार मतदान स्थल 11 संवेदनशील बूथ कोई नहीं है, जबकि अति संवेदनशील बूथ चार तय किए गए हैं। एरच में मतदान स्थल पांच, 10 संवेदन शील बूथ और अतिसंवेदनशील बूूथ पांच निर्धारित किए गए हैं। गुरसराय में मतदान केंद्र 12, मतदान स्थल 33, संवेदनशील बूथ दो व अतिसंवेदनशील बूथ सात बनाए गए हैं। टोड़ी फतेहपुर में मतदान केंद्र 11, मतदान स्थल 11, संवेदनशील बूथ कोई नहीं हैं, जबकि अतिसंवेदनशील बूथ 11 बनाए जाएंगे। झांसी में मतदान केंद्र 35, मतदान स्थल 87, संवेदनशील 45 अतिसंवेदनशील 32 बूथ बनाए जाएंगे। मोंठ में मतदान केंद्र चार, मतदान स्थल 17, संवेदनशील सात और  अतिसंवेदनशील सात बूथ बनाए जाएंगे। मऊरानीपुर में मतदान केंद्र 20, मतदान स्थल स्थल 66, संवेदनशील 17 और अतिसंवेदनशील 14 पोलिंग बूथ बनेंगे। रानीपुर में मतदान केंद्र नौ, मतदान स्थल 25 संवेदनशील दो और अतिसंवेदनशील आठ पोलिंग बूथ बनेंगे।

कटेरा में मतदान केंद्र चार, मतदान स्थल 19, संवेदनशील कोई नहीं और अतिसंवेदनशील पांच बूथ रहेेंगे। बरुआसागर में मतदान केंद्र 12, मतदान स्थल चार, संवेदनशील दो और अतिसंवेदनशील 10 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। बड़ागांव में मतदान केंद्र दो, मतदान स्थल चार, संवेदनशील चार और अतिसंवेदनशील वार्ड कोई नहीं है। चिरगांव में मतदान केंद्र सात, मतदान स्थल 29 संवेदन शील आठ, अतिसंवेदनशील 11 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इसी तरह समथर नगर पालिका में मतदान केंद्र 11, मतदान स्थल 29, संवेदनशील छह और अतिसंवेदनशील पोलिंग बूथ 12 तय किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें