फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: एसी कोच के शौचालय में गेट फंसने से कैद हुआ बुजुर्ग यात्री

Sun, 28 Jun 2026 02:17 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। तेलंगाना एक्सप्रेस के एसी कोच में शौचालय का गेट फंस जाने से शुक्रवार रात बुजुर्ग यात्री कैद हो गया। यात्रियों की सूचना पर सीएंडडब्ल्यू स्टॉफ ने कोच में पहुंचकर किसी तरह शौचालय का दरवाजा खोलकर यात्री को बाहर निकाला।
विज्ञापन

नई दिल्ली से चलकर हैदराबाद जा रही तेलंगाना एक्सप्रेस डाउन के एसी कोच नंबर बी-3 में सवार करीब 80 साल के बुजुर्ग यात्री शौचालय में बंद हो गया। कोच में सवार अन्य यात्री शौचालय का इस्तेमाल करने पहुंचा तो देखा शौचालय का गेट अंदर से बंद है। इसकी जानकारी कोच अटेंडेंट को दी। कोच अटेंडेंट ने ट्रेन स्टॉफ के साथ इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी। झांसी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर गाड़ी पहुंचने पर आरपीएफ के साथ सीएंडडब्ल्यू टेक्नीशियन कोच में पहुंचे व शौचालय का दरवाजा खोला। दरवाजा खाेलने पर अंदर से एक बुजुर्ग यात्री बाहर निकला। उसने बताया कि वह शौचालय गया था, लेकिन शौचालय के अंदर से दरवाजा फंस गया था। सीएंडडब्ल्यू स्टॉफ ने दरवाजे की मरम्मत कर गाड़ी को रवाना कराया।
विज्ञापन

जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि दरवाजा बंद हो जाने की सूचना मिली थी। तकनीकी टीम की मदद से दरवाजा खोलकर यात्री को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें