अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। पुत्र व बहू के गाली-गलौज कर अभद्रता करने से आहत मां ने लगे में फंदा लगा लिया। मौके पर पहुंचे पति ने फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उसकी हालात चिंताजनक बनी हुई है।
राजपूत कॉलोनी निवासी मुलायम सिंह ने बताया कि छोटा बेटा व उसकी पत्नी शादी में मिले फलदान के डेढ़ लाख रुपये की मांग करते हुए आए दिन धमकी देता है। इसकी शिकायत थाना नवाबाद में कर चुके मगर कार्रवाई नहीं हुई। बृहस्पतिवार को वह काम से बाहर गए थे, तभी आरोपी बेटा-बहू ने पत्नी से अभद्रता करते हुए उनकी पिटाई कर दी। इससे दुखी होकर पत्नी ने फंदा लगा लिया। उसके लौटने पर पत्नी फंदे से लटकी मिली। पत्नी को फंदे से उतारकर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां उसकी नाजुक है। ब्यूरो