फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: फसल काटने खेत गए बुजुर्ग की हालत बिगड़ी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बंगरा। विकासखंड बंगरा के कटेरा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग मजदूर की खेत में काम करते समय मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि खेत मालिक ने घटना की सूचना देने में कई घंटे की देरी की।
विज्ञापन

बड़रिया हार निवासी रामदास (लगभग 70 वर्ष) तिली की फसल काटते समय अचेत होकर गिर पड़े थे। सुबह हुई इस घटना की जानकारी परिजनों को दोपहर करीब एक बजे मिली। उन्हें तत्काल पीएचसी कटेरा ले जाया गया। बाद में गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंगरा लाया गया। वहां डॉक्टरों ने रामदास को मृत घोषित कर दिया। रामदास के पुत्र प्यारेलाल ने खेत मालिक पर समय पर सूचना न देने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि मजदूरी कर रही महिलाओं ने उन्हें घटना की जानकारी दी थी। पुलिस मामले की जानकारी लेकर जांच में जुटी है।
रामदास के पुत्र प्यारेलाल, बिहारी और कन्हैयालाल ने घटना के खुलासे की मांग की है। उन्होंने इसमें लापरवाही होने की बात कही है। थाना प्रभारी कटेरा महेश चंद्र ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं आया है। वे जानकारी जुटा रहे हैं। सीएचसी अधीक्षक बंगरा डॉ केके राजपूत के अनुसार, मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें