फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दीवार ढहने से घायल बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। ललितपुर के दिगवार गांव में दीवार ढह जाने से उसकी चपेट में आए नारायण उर्फ बंधु (62) की उपचार के दौरान सोमवार को मौत हो गई। शनिवार को भारी बारिश के चलते उसके घर की दीवार ढह गई थी। नारायण उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


थाना नाराहट के दिगवार गांव निवासी नारायण खेती-किसानी करता था। परिजन का कहना है कि शनिवार रात अपने कच्चे मकान में सोया हुआ था। रात में ही भारी बारिश हुई। अचानक कमरे की दीवार का एक हिस्सा धसक कर नारायण पर गिर पड़ा। नारायण कई घंटे मलबे के नीचे दबा रहा। परिजन ने किसी तरह उसे बाहर निकाला। गंभीर हाल में परिजन उसे लेकर ललितपुर स्थित अस्पताल पहुंचे। हालत नाजुक होने पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। थाना प्रभारी संतोष अवस्थी के मुताबिक सोमवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें