फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बाइक की आमने-सामने टक्कर में बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। मोंठ के गोपालपुरा गांव में बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में कैलाश नारायण (60) की मौत हो गई। वह पोते को लेकर नई बाइक की सर्विस कराने जा रहे थे। मोंठ पहुंचने पर एक बाइक से आमने-सामने की टक्कर हो गई थी। हादसे में कैलाश को गंभीर चोट आ जाने पर मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

गोपालपुरा निवासी कैलाश खेती-किसानी करते थे। परिजनों के मुताबिक कुछ महीने पहले उन्होंने मोंठ स्थित शोरूम से नई बाइक खरीदी थी। 10 जनवरी को वह अपने पोते संदीप (18) के साथ बाइक की सर्विस कराने जा रहे थे। जैसे ही वह मोंठ पहुंचे, सामने से तेज रफ्तार से दूसरी बाइक आ गई। दोनों में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में कैलाश एवं संदीप को गहरी चोट आई जबकि दूसरे बाइक सवार को मामूली चोट आई। कैलाश के परिजन दोनों को मोंठ स्थित सीएचसी ले गए। डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां उनको आईसीयू में भर्ती कर लिया गया। उसके बाद से कैलाश को होश नहीं आ रहा था। उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। शनिवार दोपहर में उनकी मौत हो गई। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें