फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ट्रेन से कटकर बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरगांव। शुक्रवार को जुमे की नमाज पढ़कर अपने गांव जा रहे 80 वर्षीय बुजुर्ग की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक को कम सुनाई देता था। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम सिमथरी निवासी करामत खां जुमे की नमाज पढ़ने के लिए चिरगांव की जामा मस्जिद में आए थे। नमाज पढ़ने के बाद दोपहर करीब तीन बजे सब्जी लेकर अपने गांव वापस जा रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि रेलवे फाटक बंद है। कोई ट्रेन भी नहीं आ रही है। इसी बीच वह पैदल ही गेट के नीचे से निकलकर दूसरी ओर जाने लगे। तभी गेट के दोनों ओर खड़े लोग चिल्लाए कि गाड़ी आ रही है लेकिन उन्हें कम सुनाई देता था। इसी बीच झांसी से कानपुर को ओर जा रही छपरा एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। ट्रेन उन्हें करीब पचास मीटर दूर तक घसीट ले गई। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें