फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही मरीज में मिला ब्लैक और व्हाइट फंगस

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में एक ही मरीज में ब्लैक और व्हाइट फंगस दोनों सामने आए हैं। हालांकि, इसकी पुष्टि के लिए बायोप्सी कराई जा रही है। वहीं, एक और मरीज में व्हाइट फंगस मिला है। दोनों ही मरीजों का शनिवार को मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन किया गया। एक और रोगी ब्लैक फंगस की चपेट में आने पर भर्ती हुआ है।
विज्ञापन

झांसी में अब तक ब्लैक फंगस के मरीज सामने आ रहे थे, मगर अब व्हाइट फंगस के रोगी भी मिलने लगे हैं। झांसी में ब्लैक और व्हाइट फंगस दोनों मिलने का पहला मामला सामने आया है। मरीज के ऑपरेशन के पहले व्हाइट फंगस नजर आ रहा था, मगर डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया तो ब्लैक फंगस भी दिखाई पड़ा। हालांकि, डॉक्टरों का कहना है कि इसकी पुष्टि बायोप्सी की रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। चिकित्सकों ने बायोप्सी जांच के लिए सैंपल भी भेज दिया है। इसके अलावा एक और मरीज में व्हाइट फंगस मिलने पर मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन किया गया। दोनों ही मरीजों की हालत स्थिर बताई जा रही है। इसके अलावा एक रोगी ब्लैक फंगस की चपेट में आने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती भी किया गया है।
शुक्रवार को व्हाइट फंगस की चपेट में आने वाले दो मरीजों का मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन हुआ। इनमें से एक मरीज में व्हाइट के साथ-साथ ब्लैक फंगस भी होने का शक है। पूरी स्थिति बायोप्सी की रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। तीन-चार दिन में रिपोर्ट आने की संभावना है। - डॉ. सुशील कश्यप, ईएनटी विभागाध्यक्ष, मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें