फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ साल की मासूम से मां का प्रेमी करता रहा दुष्कर्म: पीड़िता बोली- अंकल गोलियां खिलाकर करता था गंदा काम

Sun, 26 Oct 2025 05:54 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

मासूम को जब उसका पिता झांसी लेकर लौटा तब पीड़िता ने यह बात बताई। यह सुनकर पिता के होश उड़ गए। पीड़िता को लेकर वह नवाबाद थाने पहुंचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आठ साल की मासूम से उसकी मां का प्रेमी ही दुष्कर्म करता रहा। मासूम को जब उसका पिता झांसी लेकर लौटा तब पीड़िता ने यह बात बताई। यह सुनकर पिता के होश उड़ गए। पीड़िता को लेकर वह नवाबाद थाने पहुंचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


मूल रूप से चिरगांव निवासी युवक नवाबाद थाना क्षेत्र में रहकर प्राइवेट काम करता है। उसने पुलिस को बताया कि कुछ महीने पहले अनबन होने पर पत्नी उसकी आठ साल की बेटी को लेकर गुरुग्राम के झारसा रोड, राजीव नगर में जाकर रहने लगी, जबकि दो बड़ी बेटियां उसके पास रहती हैं। वहां पत्नी की दोस्ती आकाश परिहार नामक युवक से हो गई। आकाश भी झांसी का रहने वाला है। 21 अक्तूबर को पत्नी के बुलाने पर वह गुरुग्राम गया था। वहां से पत्नी एवं मासूम बेटी को लेकर झांसी आया। यहां आने के बाद बेटी ने अपनी बहनों से आकाश के कुकर्म के बारे में बताया।

मासूम ने बताया कि आकाश अंकल उसे काले रंग की गोलियां खिलाता था। उसके बाद उसके साथ गंदा काम करता था। यह बात बेटियों ने पिता को बताई। सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम के मुताबिक पिता की तहरीर पर आरोपी आकाश परिहार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें