फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: एक साल में बीडा के नाम दर्ज हुई आठ हजार हेक्टेयर जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के लिए जमीन खरीद की प्रक्रिया एक साल पहले शुरू की गई थी। इस अवधि के भीतर आठ हजार हेक्टेयर जमीन बीडा के नाम दर्ज की जा चुकी है। इसमें साढ़े छह हजार हेक्टेयर भूमि ग्रामीणों से ली गई है। डेढ़ हजार हेक्टेयर सरकारी जमीन बीडा के नाम दर्ज की जा चुकी है।



नोएडा की तर्ज पर झांसी में औद्योगिक शहर बीडा विकसित किया जा रहा है। इसके लिए, झांसी सदर तहसील के 33 गांवों की जमीन ली जानी है। पहले चरण में 14,225 हेक्टेयर जमीन ली जानी है। जमीन लेने की प्रक्रिया आठ फरवरी 2024 को ग्राम सारमऊ से की गई थी। इसके बाद एक-एक कर सभी 33 गांवों में बीडा ने पैर पसार लिए थे। ग्रामीणों से जमीनों के बैनामे सब रजिस्ट्रार कार्यालय और नई तहसील में कराए जा रहे हैं। जबकि, जमीन का पैसा उनके खातों में भेजा जा रहा है। अब तक 1900 करोड़ रुपये की धनराशि ग्रामीणों को दी जा चुकी है। इसके अलावा ग्रामीणों को उनकी जमीनों पर पेड़, कुएं, कच्चे-पक्के निर्माण का भी भुगतान किया जा रहा है।
विज्ञापन


0000



दूसरे चरण की प्रक्रिया भी हुई शुरू

बीडा के लिए पहले चरण की जमीन लेने की प्रक्रिया तेजी से जारी है। इसके साथ ही अब दूसरे चरण में आठ हेक्टेयर जमीन और लेने की तैयारी शुरू कर दी गई है। दूसरे चरण की जमीन चिह्नित करने का काम अंतिम दौर में पहुंच गया है। पांच गांवों की जमीनों का गजट प्रकाशन भी कर दिया गया है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद इन जमीनों की खरीद प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन




बीडा के लिए जमीन खरीद की प्रक्रिया तेजी से जारी है। ग्रामीणों को उनकी जमीन का भुगतान एक माह के भीतर किया जा रहा है। दूसरे चरण में भी जमीन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। - वरुण कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें