फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

  झांसी : तमंचा दिखाकर आठ माह की गर्भवती से दुष्कर्म, आरोपी फरार

Fri, 04 Feb 2022 02:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, झांसी। 

सार

लहर की देवी के पास लकड़ियां बीनने गई थी पीड़िता, युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना सीपरी बाजार के ब्रह्मनगर कॉलोनी के पास लकड़ी बीनने गई आठ माह की गर्भवती महिला से एक युवक ने तमंचा दिखाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी फरार है।

विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि एक फरवरी को वह चूल्हे के लिए लकड़ियां बीनने ब्रह्मनगर कॉलोनी के पास गई थी। उसी समय वहां विनोद पाल (30) निवासी सीपरी बाजार खड़ा था। तमंचा दिखाकर वह उसे जबरन झाड़ियों में घसीट ले गया। और उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर उसने बच्चों को जान से मार डालने की धमकी भी दी।

पीड़िता का कहना है इसके बाद दूसरे दिन विनोद अपने दोस्तों के साथ उसके घर पहुंच गया और वहां भी उसने दुष्कर्म करने की कोशिश की, लेकिन उसके शोर मचाने पर वह भाग गया। 
विज्ञापन


इस घटना के बाद वह सीपरी बाजार थाने पहुंची थी। एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी के मुताबिक आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता की पूर्व में दो शादियां हो चुकी हैं। महिला अपने पति के साथ नहीं रहती है। पीड़िता तीन बच्चों की मां है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें