फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली संकट से साढ़े आठ घंटे जूझे लोग

Fri, 31 Jul 2015 12:24 AM IST
झांसी / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जेल चौराहा सब स्टेशन पर बृहस्पतिवार को चले कार्य के कारण साढ़े आठ घंटे तक संबंधित क्षेत्र के लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दोपहर बारह बजे से जेल चौराहा सब स्टेशन से जुड़े इलाइट फीडर व एमईएस फीडर की इनकमर ओसीबी को बदलने के लिए लाइट बंद कर दी गई। हालांकि, शाम पांच बजे सदर बाजार, झांसी टू व झोकन बाग फीडर की आपूर्ति चालू कर दी गई। मगर कार्य पूरा न होने के कारण इलाइट व एमईएस की बिजली चालू नहीं हो सकी। रात साढ़े आठ बजे काम पूरा होने पर संबंधित क्षेत्रों की आपूर्ति को सामान्य बनाया जा सका। बिजली न आने से इलाइट चौराहा, पुलिस लाइन, सिविल लाइन, इलाहाबाद बैंक चौराहा, सीपरी बाजार रोड, जेल चौराहा आदि क्षेत्रों के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं, सूती मिल सब स्टेशन से जुड़े उन्नाव-बालाजी रोड फीडर का शट डाउन दोपहर बारह बजे कैपिटल कंपनी के कर्मचारियों ने नई लाइन खींचने के लिए लिया था। इस कारण रात नौ बजे के बाद ही आपूर्ति सामान्य हो सकी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें