फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्ज्वल भविष्य की सशक्त नींव है शिक्षा : पाटीदार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुहारी। झांसी-खजुराहो राष्ट्रीय राजमार्ग (वर्टिस) की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के तहत ग्राम लुहारी स्थित प्राथमिक शासकीय विद्यालय का जीर्णोद्धार कर सोमवार को उसका लोकार्पण किया गया। साथ ही परिसर में स्थापित नई लाइब्रेरी में 1000 से अधिक पुस्तकों का संग्रह विद्यार्थियों को समर्पित किया गया।
विज्ञापन

लोकार्पण करते हुए मुख्य अतिथि एनएचएआई पीआईयू छतरपुर के परियोजना निदेशक संदीप पाटीदार ने कहा कि शिक्षा ही समाज, राष्ट्र और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की सबसे सशक्त नींव है। विद्यालयों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना बच्चों के भविष्य में निवेश है। इस मौके पर विशेष अतिथि प्रबंधक (तकनीकी) रामविलास पटेल, आरई वाईएस परमार, एआरपी बसंत पटेल, लेखाकार वीरेंद्र प्रजापति, प्रभुदयाल कुशवाहा, हेमलता दोहरे, शिक्षिका प्रियंका राय, प्रीतम सिंह आदि उपस्थित रहे। इस दौरान 300 छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग वितरित किए गए। कस्बे के दुर्गा शक्तिपीठ आश्रम परिसर में परियोजना निदेशक संदीप पाटीदार व अन्य अतिथियों ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें