फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्रवाल स्पोर्ट्स व सरवरिया टीम ने फाइनल में बनाई जगह

विज्ञापन
रानी झांसी अंडर 15 झांसी प्रीमियर लीग क्रिकेट के सेमिफाइनल में कमला इलेविन के बल्लेबाज स्पर्श ने ?
विज्ञापन
झांसी। श्री लक्ष्मी व्यायाम मंदिर में मोहम्मद इरशान स्मृति में खेली जा रही अंडर-15 झांसी प्रीमियर का सेमीफाइनल मैच खेले गए। पहले मैच में अग्रवाल स्पोर्ट्स ने सिद्धि आइस क्यूब को आठ विकेट से हराया तो दूसरे मैच में सरवरिया एकादश ने गोमती एकादश को दो विकट से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

पहला सेमीफाइनल मैच अग्रवाल स्पोर्ट्स और सिद्धि आइस क्यूब के बीच हुआ, जिसमें सिद्धि टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 20 ओवरों में 118 रनों का स्कोर खड़ा किया। बल्लेबाज शांतनु ने 26, गौतम ने 18 और राजेश ने 16 रनों का योगदान दिया। अग्रवाल स्पोर्ट्स की तरफ से गेंदबाज अनिकेत प्रजापति (कप्तान) ने 14 रन देकर तीन विकेट और गौतम ने 16 रन देकर दो विकेट झटके। जवाब में उतरी अग्रवाल स्पोर्ट्स की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैच को 12 ओवरों में ही जीत लिया। बल्लेबाज कौस्तुभ मिश्रा ने नाबाद 34 और संदीप ने नाबाद 30 रन बनाए। शानदार गेंदबाजी करने वाले अनिकेत मिश्रा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मनीष शर्मा ने दिया।
दूसरा सेमीफाइनल मैच सरवरिया एकादश और गोमती एकादश के बीच हुआ, जिसमें गोमती एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 153 रन बनाए। बल्लेबाज शाकिब अली और स्पर्श मिश्रा ने शानदार अर्द्धशतक जड़ा। जबकि, अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छूने के बाद आउट हो गए। सरवरिया एकादश के गेंदबाज मयंक सोलंकी ने 23 रन देकर दो और हिमाचल निगम ने एक विकेट झटका। जवाब में उतरी सरवरिया टीम ने जीत दर्ज की। देवेंद्र ने नाबाद 22 गेंदों में 39 रन और अर्पित साहू ने 41 रन बनाए। देवेंद्र को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के शुरू होने से पूर्व मुख्य अतिथि मनीष शर्मा, अब्दुल शाहिद, धीरेंद्र यादव ने खिलाड़ियों का परिचय लिया। इस मौके पर अवनीश सचान, जितेंद्र दीक्षित, मोहम्मद आरिफ, उत्कर्ष अग्रवाल, अदिति शर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें