संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। शहर में हर महीने ई-रिक्शा की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन इन्हें चार्ज करने के लिए कोई इंतजाम नहीं है। कुछ जगहों पर चार्जिंग स्टेशन खोले गए हैं, लेकिन वह चालू नहीं है। ऐसे में चालक घरेलू बिजली से ही इसे चार्ज कर रहे हैं। जबकि नियमानुसार यह गलत है। इसके लिए विद्युत विभाग से 11-एस विधा के तहत कनेक्शन लेना होता है। अभी शहर में केवल 10 कनेक्शन ही मौजूद हैं।
कम खर्च में ज्यादा मुनाफा कमाने की चाह में चालक ई-रिक्शा खरीद रहे हैं। इससे एक ओर जहां शहर और कस्बों में यातायात व्यवस्था बिगड़ी है, वहीं दूसरी ओर बिजली चोरी कर विभाग के लिए मुसीबत खड़े कर रहे हैं। पंजीकृत कुल 3950 ई-रिक्शा के अलावा कुछ गैर पंजीकृत संचालित हैं। इनके चार्जिंग के लिए शहर में कुछ स्थलों पर प्वाइंट हैं, लेकिन ये सब बंद हैं। ऐसे में ये सभी घर पर ही घरेलू बिजली से चार्ज कर रहे हैं। इनके इस तरह चार्ज से बिजली चोरी तो हो ही रही है, साथ ही गर्मी के मौसम में इनके बिजली खाने से लोड बढ़ने की बात सामने आ रही है। बिजली निगम को भी रोजाना हजारों रुपये की चपत लग रही है।
-
बॉक्स में -
यह होती है खपत
- एक ई-रिक्शा में 130 या 150 एंपियर की चार बैटरियां लगी होती हैं। इन्हें एक बार फुल चार्ज करने में 7 से 8 यूनिट बिजली खर्च होती है। चार्ज करने के बाद 110 किमी की दूरी तय करता है।
बॉक्स में -
बिजली चोरी कर यूं पहुंचा रहे विभाग को नुकसान
- चालक घरेलू कनेक्शन अथवा बिजली चोरी कर ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज करते हैं, जबकि इसे व्यावसायिक कनेक्शन से चार्ज करना चाहिए। उत्तर प्रदेश बिजली निगम घरेलू कनेक्शन वाले उपभोक्ता से प्रति यूनिट 4.5 रुपये और व्यावसायिक कनेक्शन वाले उपभोक्ता से 8 से 9 रुपये प्रति यूनिट बिल वसूलता है। ऐसे में ये निगम को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
::
वर्जन -
- ई-रिक्शा घरेलू संयोजन से चार्ज नहीं किए जा सकते हैं। यह या तो व्यावसायिक कनेक्शन से चार्ज होंगे, या फिर इसके लिए 11-एस विधा के तहत कनेक्शन लेना होता है। यदि घरेलू कनेक्शन से ये चार्ज हो रहे हैं तो इनकी जांच कराकर एफआईआर कराई जाएगी।
- चंद्रजीत प्रसाद, अधीक्षण अभियंता
विद्युत वितरण मंडल, झांसी।
वर्जन
- घरेलू कनेक्शन पर ई-रिक्शा चार्ज करने वाले छह संचालकों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। संचालक 11- एस विधा का कनेक्शन ले लें अन्यथा छापा मारकर कार्रवाई की जाएगी।
मनोज कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता, नगरीय