फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षार्थियों की बनेगी ईमेल आईडी, मिलेगी सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। प्रयागराज बोर्ड ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाओं को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। अब जल्द ही प्रत्येक परीक्षार्थी की ईमेल आईडी तैयार होगी। संभावना है कि प्रवेश पत्र से लेकर रिजल्ट तक परीक्षार्थियों को सीधे ईमेल पर भेजी जाएगी। इससे जिले के 43 हजार से अधिक परीक्षार्थी लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन

कोरोना के कारण पिछले वर्ष हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाएं नहीं हो पाईं थीं। लेकिन वर्तमान में कोरोना का प्रभाव धीरे - धीरे घटने व शासन के निर्देश पर स्कूल - कालेज विद्यार्थियों के लिए खोले जाने के बाद परीक्षा की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने विद्यार्थियों की ईमेल आईडी बनवाने के निर्देश दिए हैं। सभी छात्र - छात्राओं का ई मेल डाटा बैंक तैयार किया जाएगा। विभागीय जानकारी के अनुसार परीक्षार्थी बोर्ड की वेबसाइट से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड करते थे और रिजल्ट के लिए वेबसाइट पर जाना पड़ता था। लेकिन संभावना है कि अब उन्हें अपनी मेल पर प्रवेश पत्र व रिजल्ट संबंधी सुविधा प्राप्त होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक कोमल यादव ने बताया कि सभी स्कूल अपनी वेबसाइट और ईमेल आईडी बनाने व बच्चों की ईमेल आईडी से जोडेंगे। ताकि विद्यार्थियों को सीधे जानकारी प्राप्त हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें