फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-डिस्ट्रिक्ट के लिए प्रशिक्षित होंगे कर्मचारी

Fri, 24 Jul 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। ई- डिस्ट्रिक्ट योजना के क्रियान्वयन की तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। इसके लिए ब्लॉक व तहसील स्तर के कर्मचारियों को 27 जुलाई से लखनऊ की टीम द्वारा योजना के संचालन संबंधी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन


ई-डिस्ट्रिक्ट योजना के तहत सरकारी कामकाज को ऑनलाइन किया जाना है, ताकि लोगों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, साथ ही पारदर्शिता भी बनी रहेे। इसके लिए तहसील स्तर पर कंप्यूटर लैब स्थापित की जा रही हैं। साथ ही कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने की योजना है। 27 जुलाई से जिला मुख्यालय व तहसील स्तर पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। 27 जुलाई को जिला स्तर का प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में होगा।

 जबकि, 28 जुलाई को झांसी, मोंठ व गरौठा तथा 29 जुलाई को मऊरानीपुर व टहरौली तहसील में प्रशिक्षण दिया जाएगा। यहां तहसील व ब्लाक के अधिकारी /कर्मचारियों को लखनऊ से आए विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर आकाश रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि प्रशिक्षण में अधिकारी /कर्मचारियों को योजना के क्रियान्वयन की जानकारी दी जाएगी। इसके  लिए तैयारियां पूरी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें