फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वारिकापुरी और सिमरावारी को मिली हॉटस्पॉट से मुक्ति

विज्ञापन
dwarikapuri and simrawari not a hotspot
विज्ञापन
झांसी। कोरोना वायरस के मरीज मिलने के बाद हॉटस्पॉट बनाए गए सिमरावारी और गरौठा नगर निकाय के द्वारिकापुरी को अब मुक्ति मिल गई है। 21 दिन में कोई नया केस न सामने आने के चलते दोनों क्षेत्रों से प्रतिबंध हटा दिए गए हैं। इससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जिले के सिमरावारी क्षेत्र में 10 मई को रोडवेज ड्राइवर, उसकी पत्नी और बेटा कोरोना संक्रमित मिले थे। इसके बाद क्षेत्र को हॉटस्पॉट में तब्दील करते हुए लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। इसके साथ ही यहां लोगों की सैंपलिंग की गई। इसके साथ ही गरौठा नगर निकाय के द्वारिकापुरी क्षेत्र में भी 10 मई को एक कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद क्षेत्र को 13 मई को हॉटस्पॉट बनाया गया। दोनों क्षेत्रों में प्रतिबंध होने के चलते लोगों को दिक्कत हो रही थी। साथ ही लोग में कोरोना को लेकर दहशत का आलम था। दोनों क्षेत्रों में सैंपलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद 21 दिन में कोई नया केस नहीं मिलने पर क्षेत्रों को हॉटस्पॉट से मुक्त कर दिया गया है। डीएम आंद्रा वामसी ने क्षेत्र कोरोना को लेकर जारी की गई गाइडलाइन का पालन कराने के निर्देश दिए हैं। जिले में अब नौ हॉटस्पॉट क्षेत्र रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें