फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे जिलों की खूबियां जानेंगे स्वास्थ्य कार्यकर्ता

Wed, 22 May 2019 01:23 AM IST
देवेंद्र कुमार अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
hospital, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
समुदाय स्तर पर चल रहे कार्यक्रमों के और बेहतर क्रियान्वयन के लिए 25 सदस्यीय टीम को मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील प्रकाश ने हरी झंडी दिखाकर मेरठ के लिए रवाना किया। इससे पहले मेरठ की टीम भी झांसी भ्रमण कर चुकी है। यह पहल एनएचएम और सिफ्सा की ओर से की गई है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. सुशील प्रकाश ने बताया कि यह बहुत खुशी की बात है कि इस तरह की पहल की जा रही है। आशा संगिनी इस एक्सपोजर विजिट में वहां जाकर देखेंगी कि स्वास्थ्य सेवाओं की प्रणाली किस तरह चल रही है। यदि वहां कोई विशेषता है तो वह सीखेंगी और यहां लागू करेंगी। यह एक अंतर जिला स्तरीय भ्रमण है। मेरठ की टीम यहां पहले आ चुकी है। अब झांसी की टीम मेरठ गई है।

सिफ्सा के मंडल प्रबंधक आनंद चौबे ने बताया कि जनपद से 19 आशा संगिनी, एक एएनएमए, 2 बीपीएमए, 2 बीसीपीएम व डीसीपीएम की 5 दिवसीय विजिट के लिए मेरठ रवाना हुई है। इस टीम को लीड डीसीपीएम प्रशांत कर रहे हैं। यह टीम मेरठ में होने वाली समुदाय आधारित गतिविधियों को देखेगी, समझेंगी और परखेगी। इस विजिट का उद्देश्य उन गतिविधियों को एक जनपद से दूसरे जनपद तक पहुंचाना है, जो समुदाय में स्वास्थ्य के परिप्रेक्ष्य में सकारात्मक बदलाव लाए।
विज्ञापन


इस भ्रमण के दौरान आशा संगिनी मेरठ जनपद में टीकाकरण सत्र, शहरी स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता समिति की बैठक, महिला आरोग्य समिति की बैठक व अन्य समुदाय आधारित गतिविधियों में भाग लेंगी। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनके जैन, डॉ. एके त्रिपाठी, डॉ. आरएस वर्मा, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी विजयश्री शुक्ल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें