झांसी। प्रदेश भर में मिल रही गढ़बढ़ी के चलते झांसी मंडल के तीनों जिलों में वर्ष 2017, 2018 व 2019 में वन विभाग द्वारा कराए गए कार्यों का सत्यापन शुरू कर दिया गया है। सत्यापन की जिम्मेदारी मुख्य वन रक्षक को दी गई है। सत्यापन में गढ़बढ़ी पाए जाने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
पर्यावरण के संतुलन के लिए वन विभाग द्वारा प्रतिवर्ष मंडल भर में पौधरोपण किया जाता है। पौधरोपण के दौरान वाहनों से ढुलाई का कार्य कराया गया था। इसके एवज में विभाग द्वारा रकम की अदायगी की गई थी। प्रदेश के कई जिलों में गढ़बढ़ी उजागर होने पर मंडल में भी जांच कराई जा रही है। जिसके चलते मंडल के झांसी, ललितपुर व जालौन में पौधरोपण के दौरान निजी वाहनों से कराई गई ढुलाई का सत्यापन करने का आदेश दिया गया है। सत्यापन रिपोर्ट की जिम्मेदारी मुख्य वन संरक्षक को दी गई है। इस संबंध में मुख्य वन संरक्षक पीपी सिंह ने बताया कि पौधरोपण के दौरान वाहनों से ढुलाई का सत्यापन किया जा रहा है। सत्यापन कर रिपोर्ट विभाग के आला अधिकारियों को भेजी जाएगी।