फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइसक्रीम, कोल्डड्रिंक नहीं, दावत में मिलेगा काढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोरोना ने सब कुछ बदलकर रख दिया है। शादियों में मेहमानों की बंदिशें लगाई हैं, तो लोग भी कोरोना संक्रमण को लेकर समारोह के मेन्यू में इम्यूनिटी बढ़ाने वाले व्यंजनों को विशेष तरजीह दे रहे हैं। 25 नवंबर से शुरू हो रहे सहालग सीजन के दौरान समारोह में आइसक्रीम और कोल्डड्रिंक की जगह काढ़ा मिलेगा। इसके साथ ही सैनिटाइजर और मास्क के लिए भी आयोजक विशेष प्रबंध कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना के चलते शासन ने शादियों में मेहमानों की संख्या 100 तक सीमित कर दी है। इस दौरान लोग भी कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के साथ मेहमानों को विशेष तरह के व्यंजन परोसने को आतुर हैं। महानगर में होने वाली अधिकांश शादियों में लोगों को काढ़ा का स्वाद चखने को मिलेगा। इसके लिए लोगों ने कैटरर्स को ऑर्डर दिए हैं। जिसे लेकर उन्होंने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं आइसक्रीम और कोल्डड्रिंक को दूर कर दिया गया है।
इसके अलावा शादियों में सैनिटाइजर और मास्क के लिए भी प्रबंध किए जा रहे हैं। हालांकि विवाहघर संचालकों की ओर से सैनिटाइजर का इंतजाम किया गया है, लेकिन आयोजक अपने स्तर से भी पहल कर रहे हैं। विवाह स्थल पर प्रवेश के दौरान एक टेबल पर सैनिटाइजर और प्लेट में मास्क सजाए जा रहे हैं। कैटरर्स बल्ले सोनी का कहना है कि कोरोना को लेकर आयोजक विभिन्न तरह के व्यंजन मेन्यू में शामिल कर रहे हैं। सैनिटाइजर का इंतजाम भी किया जा रहा है। हालांकि मेहमानों की कमी होने से कारोबार प्रभावित हो रहा है। हलवाई उमेश का कहना है कि उनको काढ़ा बनाने का भी आर्डर मिला है। लोग आइसक्रीम, कोल्डड्रिंक की बजाए मेहमानों को इम्यूनिटी बढ़ाने वाले व्यंजन परोसने पर जोर दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें