बुधवार से मौसम गर्म होने लगे हैं, जिसकी वजह से पारा तेजी से ऊंचाई की तरफ बढ़ रहा है। जिससे घर-घर एसी व कूलर बेधड़क चलने से बिजली की खपत बढ़ने लगी है। बृहस्पतिवार की रात जैसे ही बिजली की ओवरलोडिंग हुई वैसे ही बिजली का संकट पैदा हो गया।
गर्मी में पारा 42 डिग्री पार होते ही बिजली की ओवरलोडिंग से ट्रांसफार्मर हांफने लगे हैं। जिसकी वजह से कहीं फ्यूज उड़ रहे हैं तो कहीं फाल्ट हो रहे हैं। इसके अलावा सब स्टेशनों से अघोषित कटौती भी शुरू हो गई है। बिजली के गुल रहने से गुरुवार-शुक्रवार की रात शहर के कई इलाकों के लोगों ने रात करवट बदल-बदलकर काटी। सुबह पानी की संकट खड़ा हो गया।
विज्ञापन
बुधवार से मौसम गर्म होने लगे हैं, जिसकी वजह से पारा तेजी से ऊंचाई की तरफ बढ़ रहा है। जिससे घर-घर एसी व कूलर बेधड़क चलने से बिजली की खपत बढ़ने लगी है। बृहस्पतिवार की रात जैसे ही बिजली की ओवरलोडिंग हुई वैसे ही बिजली का संकट पैदा हो गया।
विभागीय अधिकारी दावा करते रहे हैं कि टीमें समस्या का निदान करने में जुटी हुई हैं मगर शहर के दतिया गेट बाहर, दतिया गेट अंदर, पचकुइयां, करारी, बड़ागांव गेट, नरसिंह राव टोरिया, गोला कुंआ, पीतांबरा कॉलोनी आदि इलाकों में पूरी रात बिजली गुल रहे। जिसकी वजह से लोगों ने रात जागकर काटी।