फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना बचाने के चक्कर में गई सेनेटरी व्यवसायी की जान

विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले व्यापारी हेमंत। (फाइल फोटो) - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
दुर्घटना बचाने के चक्कर में गई सेनेटरी व्यवसायी की जान
विज्ञापन

झांसी। शुक्रवार की रात नंदनपुरा के निकट ताज कंपाउंड के सामने सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति से टक्कर को बचाने के चक्कर में तेज गति से जा रही बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस दुर्घटना में
सिविल लाइन के मधुर विहार कॉलोनी में रहने वाले सेनेटरी व्यवसायी हेमंत मंगतानी की मौत हो गई, जबकि उनका दोस्त घायल हो गया। दोनों आवास विकास से अपने घर लौट रहे थे। वे हेलमेट नहीं पहने थे। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

नवाबाद थाना क्षेत्र के सिविल लाइन स्थित मधुर विहार कॉलोनी निवासी गणेश मंगतानी के पुत्र हेमंत मंगतानी उर्फ बाबू (32) झोकनबाग स्थित आशीष टावर में जय दुर्गा टाइल्स एंड सेनेटरी जोन नामक प्रतिष्ठान का संचालन करते थे। शुक्रवार की रात करीब 11.30 बजे वह भेल निवासी अपने दोस्त अनंत के साथ आवास विकास से घर लौट रहे थे। हेमंत बाइक चला रहे थे। नंदनपुरा निकलने के बाद वह जब ताज कंपाउंड के सामने से गुजर रहे थे, तभी एक व्यक्ति अचानक भागकर सड़क पार करने लगा। उसे बचाने में चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस कारण वह तेजी से गिरे। डिवाइडर से सिर टकराने के कारण हेमंत गंभीर रूप से घायल हो गए। अनंत को भी चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। यहां चिकित्सक ने हेमंत को मृत घोषित कर दिया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।
विज्ञापन

इधर, हादसे का पता लगने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सुबह से ही रिश्तेदारों व शुभचिंतकों का आना शुरू हो गया। पोस्टमार्टम हाउस पर भी लोगों को भीड़ लगी रही। झोकन बाग में भी हादसे की खबर से सन्नाटा पसरा रहा। हेमंत का छह साल का बेटा चिनमय (गुड्डू) है। इस घटना में सीपरी बाजार थाना प्रभारी संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि बाइक पर सवार दोनों युवक हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें