फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिसोर्ट मालिक की कार पर डंपर चालक ने की फायरिग

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरगांव/झांसी। थाना चिरगांव के भरतपुरा गांव मेें डंपर व कार की टक्कर होने के बाद विवाद हो गया। गुस्साए डंपर चालक ने कार सवार चालक पर तमंचे से कई फायर किए। दहशत में आकर चालक ने कार में छिपकर जान बचाई। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीणोें ने पुलिस को खबर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के आने से पहले चालक डंपर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

थाना चिरगांव के देदर गांव निवासी दीपचंद यादव का झांसी - कानपुर राजमार्ग पर रिसोर्ट बना हुआ है। शुक्रवार सुबह आठ बजे वह घर से रिसोर्ट की तरफ जा रहे थे। अभी वह भरतपुरा गांव के पास पहुंचे थे, तभी गांव मेें बालू से डंपर चालक ने टक्कर मार दी। जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। चालक ने डंपर से तमंचा निकालकर पहले तो हवाई फायर किया। जिससे डरकर दीपचंद कार की तरफ भागे। इसके बाद चालक ने कई राउंड फायर। आवाज सुनकर गांव के लोग घरों से निकल आए।
ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के आने से पहले चालक डंपर छोड़कर भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने दीपचंद से घटना की जानकारी ली। पड़ताल के दौरान पता चला कि डंपर में बालू अवैध खनन कर लाई जा रही थी। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर थाने पहुंचा। पुलिस ने दो मामले दर्ज किए हैं। पुलिस ने एक मामला अवैध खनन का तो दूसरा जान से मारने की नियत से गोली चलाने का दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि कार टकराने के कारण विवाद होने के बाद फायरिंग हुई है। पुलिस डंपर थाने ले आयी है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें