फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: रूट डायवर्जन के चलते जगह-जगह लग गया जाम

Sun, 21 Jun 2026 02:24 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के झांसी पहुंचने से पहले ही जगह-जगह रूट डायवर्जन किया गया था। इस वजह से कई जगह जाम में भी लोग फंस गए। सीएम के पहुंचने के बाद ही इलाइट चौराहे के पास से ट्रैफिक को रोक दिया गया। पुलिस लाइन से सीएम का काफिला करीब पंद्रह मिनट के बाद निकला। तब तक ट्रैफिक को रोके रखा गया। इस वजह से दोनों ओर वाहनों की भीड़ जमा हो गई। इसी तरह दीनदयाल सभागार से बाहर निकलने से पहले भी ट्रैफिक को रोक दिया गया। दोनों ओर ट्रैफिक रोक दिए जाने से कुछ ही देर में सैकड़ों वाहन खड़े हो गए। उधर, रूट डायवर्जन प्लान के लागू होने से भी लोगों को काफी चक्कर काटना पड़ा। शनिवार सुबह से ही बस स्टैंड से इलाइट चौराहा होकर दतिया और शिवपुरी जाने वाली सभी बस मेडिकल बायपास व शिवानी तिराहा होते हुए आगे की ओर भेजी जा रही थीं। दतिया और शिवपुरी से झांसी आने वाली बस भी शिवानी तिराहा और मेडिकल बायपास मार्ग से संचालित हुई। जेल चौराहा से इलाइट चौराहा की ओर जाने वाले सभी वाहन झांसी होटल चौराहा, इलाहाबाद बैंक चौराहा, रेलवे स्टेशन और चित्रा चौराहा होते हुए आगे की ओर निकाला गया। चित्रा चौराहा से झांसी-कानपुर मार्ग की ओर जाने वाले वाहनों को रेलवे स्टेशन, इलाहाबाद बैंक चौराहा और झांसी होटल चौराहा होकर भेजा गया। सीओ ट्रैफिक प्रिया सिंह के मुताबिक यह यातायात व्यवस्था रविवार को भी सुबह 5 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन



नीट छात्रोें को नहीं उठानी होगी परेशानी
ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है लेकिन, नीट के छात्रों को परेशानी नहीं होगी। नीट की परीक्षा देने वाले छात्र इस बीच आ-जा सकेंगे हालांकि पुलिस अफसरों का कहना है कि सुबह दस बजे सीएम के जाने के बाद ट्रैफिक डायवर्जन खत्म हो जाएगा जबकि परीक्षा ग्यारह बजे से आरंभ होनी है।


बंद करा दी गई सीएम रूट पर पड़ने वाली दुकानें
सीएम के आने-जाने के रास्ते पर पड़ने वाले सौ से अधिक छोटी-बड़ी दुकानों को शनिवार सुबह से ही बंद करा दिया गया। इलाइट चौराहे से जीवन शाह के बीच ही नगर निगम की ओर खाने पीने से लेकर मोटर मरम्मत समेत तीन दर्जन से अधिक दुकानें हैं। यह दुकानें पूरी तरह बंद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें