झांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4.52 करोड़ से बने नवनिर्मित नवीन सर्किट हाउस का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि झांसी के लिए यह गर्व का विषय है। इसका उद्देश्य पुराने सर्किट हाउस की क्षमताओं को सुदृढ़ करने के साथ ही अतिथियों के लिए सुविधाजनक आवास एवं कार्यस्थल प्रदान करना है।
उन्होंने कहा कि नवीन सर्किट हाउस में पांच अतिथि कक्ष, 10 बेड की डोरमेट्री, 25 व्यक्तियों के लिए मीटिंग हॉल और 24 लोगों के डायनिंग हाॅल, आधुनिक और सुचारु संचालन के लिए अनुकूल मॉड्यूलर रसोई का निर्माण किया गया है। सीएम ने नवीन सर्किट हाउस का भ्रमण भी किया। इस दौरान सभी जनप्रतिनिधियों के अलावा आयुक्त बिमल कुमार दुबे, डीएम गौरांग राठी, सीडीओ रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड भी मौजूद रहे।