फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: शराबी पति ने आग लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूंछ। बुधवार की शाम ग्राम सेसा में पत्नी के ससुराल जाने से मना करने पर पति ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। आग से वह झुलस गया। घटना की सूचना मिलते ही पूंछ पुलिस मौके पर पहुंची। घायल अवस्था में युवक को एंबुलेंस से उपचार के लिए मोंठ अस्पताल भिजवाया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना चिरगांव के ग्राम पहाड़ी बुजुर्ग निवासी विनोद (35) पुत्र देवकीनंदन वर्मा बुधवार को दोपहर करीब 2 बजे अपनी ससुराल ग्राम सेसा आया था। युवक शराब पीने का आदी था। शराब के नशे में वह अपनी पत्नी पूजा एवं बच्चों को अपने साथ जबरन घर ले जाना चाहता था। लेकिन पत्नी पूजा ने ऐसी हालत में जाने से मना कर दिया। जिससे वह नाराज होकर वहां से चला गया। सायंकाल करीब 8:00 बजे दोबारा शराब पीकर अपनी ससुराल पहुंचा और हंगामा करने लगा। डर के मारे परिजनों ने घर के दरवाजे बंद कर लिए थे। जिससे आवेश में आकर विनोद ने ज्वलनशील पदार्थ अपने ऊपर डालकर आग लगा ली। जोर-जोर से चिल्लाने लगा। मोहल्ले के लोगों ने कपड़ा डालकर किसी तरह आग को बुझाया। घटना की सूचना पर पूंछ थाने के उपनिरीक्षक सुरजीत सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल अवस्था में पड़े विनोद को एंबुलेंस से उपचार के लिए मोंठ अस्पताल भिजवाया। जहां पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें